Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः उत्तर प्रदेश निबन्धन लिपिक संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न


लखनऊ। उत्तर प्रदेश निबन्धन लिपिक संघ की प्रान्तीय बैठक आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ सदस्य अनिल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वहीं बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये संवर्गीय सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर संगठन की वर्तमान स्थिति, संवर्गीय समस्याओं एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्वाचन संबंधी विषयों पर विस्तृत विचार-विषर्श किया। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान तदर्थ समिति को आगामी दो माह तक संगठनात्मक कार्यों के संचालन हेतु कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाये तथा जुलाई 2026 के मध्य तक प्रत्येक दशा में प्रान्तीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न कराया जाये। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये रखने हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, वेतन विसंगतियों के निराकरण, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, पदोन्नति संबंधी विषयों तथा संवर्गीय कर्मचारियों के हितों के संरक्षण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी। उपस्थित सदस्यों द्वारा संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाये रखने हेतु सदस्यता अभियान एवं नियमित संवाद कार्यक्रम चलाये जाने पर भी बल दिया गया। बैठक में संगठनात्मक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु अनिल वर्मा को तदर्थ समिति का चेयरमैन तथा अनूप वर्मा को सदस्य सचिव नामित किये जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। अंत में सभाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता एवं संवर्गीय हितों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |