Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का हुआ अनावरण! पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से स्थापित हुई प्रतिमा


हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चैधरी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान और शौर्य के प्रति आगामी पीढ़ी प्रेरित होती है।

ग्राम धारीवाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण हुआ। 

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर  कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चैधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा हुए जिन्होंने समझौता करने के बजाय संघर्ष किया।  उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों के बलिदान से ही आज देश में लोकतंत्र और जनता का शासन है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान की जानकारी युवा पीढ़ी को मिलती है ओर उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का साहस मिलता है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन को संघर्षमयी जीवन बताते हुए कहा कि यदि विपरित परिस्थितियों में वे समझौता कर लेते तो देश में विदेशी ताकतों की सत्ता होती। उन्होंने युवाओं को उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बनाकर देशहित में कार्य करने को आहृवान किया।

इस अवसर पर चैहान राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चैहान, चैहान क्षेत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, महामंत्री रविंद्र चैहान, चेयरमैन साधुराम चैहान, विजय चैहान, महंत राममुनि, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चैहान, सुनील सैनी, नेत्रपाल सिंह चैहान, ग्राम प्रधान शिवानी चैहान, ज्योति चैहान, सतीश चैहान, वेदपाल राणा, कृष्णपाल चैहान, यशपाल चैहान, अशोक राणा, नरेश भगत, जिपं उपाध्यक्ष अमित चैहान, सोनी चैहान, शीषमा चैहान, विशेष चैहान, आदेश चैहान, सुशील पंवार, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह, सुभाष चैहान, श्रवण चैहान, धर्मेंद्र प्रधान, कोमल चैहान, अशोक चैहान, मेघपाल चैहान, कुंवरपाल, सोहनवीर पाल, सचिन चैहान, त्रिलोक चैहान, मांगेराम प्रधान, डॉ सोहमवीर, नरेश चैहान, रामवीर चैहान, अर्जुन प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चैहान, श्यामसुंदर चैहान, अंकित चैहान, गुरबाज सिंह, राजपाल, भीम सिंह आदि क्षेत्रवासी गण शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |