प्रेसवार्ता कर डॉ.अंकुर गोयल ने अत्याधुनिक रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के अनुभव को किया साझा
संवाददाता दीपक शर्मा
मुरादाबाद। श्री साई हॉस्पिटल मुरादाबाद में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए अत्याधुनिक कोरियन रोबोटिक तकनीक Cuvis joint Surgical Robot को क्षेत्र में लाने की पहल की है जल्द ही मुरादाबाद एवं आसपास के मरीजों को रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण जैसी विश्व स्तरीय सुविधा के लिए दिल्ली एनसीआर जैसे बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिशियन एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अंकुर गोयल नेप्रेसवार्ता करते हुए बताया कि रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए एक आधुनिक अत्यंत सटीक तकनीक है जो सर्जन को ऑपरेशन से पहले विस्तृत योजना बनाने तथा सर्जरी के दौरान हर चरण में मार्गदर्शन प्रदान करती है, यह तकनीक मरीज की शारीरिक संरचना के अनुसार सर्जरी को अनुकूलित करती है जिससे परिणाम और भी बेहतर होते हैं। उन्होंने बताया कि रोबोट एक एडवांस सर्जिकल असिस्टेंस सिस्टम है जो सटीक बोन कटिंग,सही इंप्लांट एलाइनमेंट, बेहतर बैलेसिंग और रीयल टाइम फीडबैक की सहायता से सर्जरी को अधिक सफल बनाता है, इससे मरीज को घुटना अधिक प्राकृतिक महसूस होता है तथा चलने फिरने में सहजता मिलती है, इस रोबोटिक तकनीक से मरीजो को प्रमुख लाभ सर्जरी में अधिक सटीकता, कम दर्द एवं कम सॉफ्ट टिशु डैमेज, बेहतर संतुलन और प्राकृतिक मूवमेंट, जल्दी चलने फिरने की क्षमता, तेज रिकवरी, इंप्लांट की लंबी उम्र एवं बेहतर परिणाम।डॉ.अंकुर गोयल ने बताया कि श्री साई हॉस्पिटल में हाल ही में Cuvis तकनीक की सहायता से सफल घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई, जिसमें मरीजो को बेहतर परिणाम प्राप्त हुए यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है जो लंबे समय से घुटनों के दर्द गठिया या चलने फिरने में परेशानी से जूझ रहे हैं श्री साई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मुरादाबाद एवं आसपास के लोगों को बड़े महानगरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर दराज शहरों में न जाना पड़े अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी श्री साई हॉस्पिटल नई चिकित्सा तकनीको को अपनाकर क्षेत्र वासियों को उन्नत एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
