Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सलमान खान ने काम-फील्ड को लेकर किया पोस्ट, लिखा- किसी को टोपी मत पहनाओ


सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में सलमान खान ने हैप्पी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में बताया कि उनका सुखी पल कौनसा है. साथ ही उन्होंने फील्ड और काम से रिलेटेड भी एक पोस्ट शेयर की है.

इस पोस्ट में वो ब्लैक कलर की कैप लगाए दिखे. उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहनी थी. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- सोच ये है कि किसी भी फील्ड में, सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फिर डिसिजन लो और सब भूलकर आगे बढ़ो. और टोपी से याद आया टोपी खुद पहनो किसी को पहनाओ नहीं और न ही किसी को पहनाने दो.

इसके अलावा सलमान ने एक और पोस्ट की. पोस्ट में सलमान खान पेट डॉग को गले लगाते दिखे. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ये है सुख.' सलमान खान की ये पोस्ट वायरल है. एक यूजर ने लिखा- मेरे आइडल, मेरी जान, मेरा प्यार, मेरा भाई. फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी शेयर किए.

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था. ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं.

अब सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म पोस्टपोन हो गई. फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है. इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया. इसके अलावा सलमान को वामसी की फिल्म SVC63 में नजर आएंगे. इस फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड में हैं. फिल्म ईद 2027 में रिलीज होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |