Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ठाणे में भाजपा सांसद हेमंत सावरा की कार का भयानक एक्सीडेंट


सांसद एवं भाजपा के नेता हेमंत विष्णु सावरा को ले जा रही एक कार शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पालघर से सांसद सावरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए लेकिन कार ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ है। यह हादसा घोडबंदर रोड पर हुआ। कार गुजरात की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। कार के एयरबैग तुरंत खुल गए जिससे उसमें सवार लोग बच गए।

बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी मुंबई से गुजरात वाली लेन में रॉन्ग साइड से आ रही थी, उसी दौरान मुंबई की लेन में जा रहे एक डंपर से उनकी इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार के एयरबैग तुरंत खुल गए जिससे उसमें सवार लोग बच गए। इस हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सांसद सवरा और क्षतिग्रस्त कार नजर आ रही है। मौके पर मौजूद सांसद ने बताया, ''महाराष्ट्र दिवस से जुड़े 1 मई के कार्यक्रम के लिए मैं पालघर जा रहा था। मुंबई से गुजरात जाने वाली लेन पर ट्रैफिक जाम था, इसलिए ट्रैफिक पुलिस को सूचित कर गाड़ी को रॉन्ग साइड से निकाला गया था। लेकिन ट्रक ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था, इसलिए उसने मेरी गाड़ी पर ध्यान नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई। मैं सुरक्षित हूं।''

हादसे की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और मदद उपलब्ध कराई। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |