लखनऊः एसीपी बीकेटी, इटौंजा इंस्पेक्टर ने किया पैदल गश्त! आगामी बकरीद के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट,रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ीं
May 27, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहार बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नर लखनऊ के आदेशानुसार डीसीपी गोपाल कृष्ण व एडीसीपी ट्विंकल जैन निर्देशानुसार एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय व इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने मय पुलिस बल के साथ महोना और इटौंजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोना चैकी प्रभारी अरविंद तिवारी अपनी टीम के साथ पैदल मार्च किया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने का आग्रह किया। एसीपी बीकेटी ने बीकेटी, इटौंजा, महिगवां,सैरपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त और निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया। इसी के साथ उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश भी दिए।

