Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हाईवे रोड पर खड़ी पिकअप डाला में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, सात घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर चैराहे से लगभग पांच सौ मीटर आगे लखनऊ की तरफ हाईवे रोड पर खड़ी पिकअप डाला यूपी 32 एस एन 1983 को शाम लगभग 6रू30 बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें की एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल बता जा रहे हैं,जिनका इलाज जारी है। वहीं इटौंजा पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब 6रू30 बजे सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रही यूपी 32 एस एन 1983 को शाम लगभग 6रू30 बजे डीजल तेल खत्म हो जाने के कारण हाईवे रोड पर खड़ी कर तेल की व्यवस्था कर रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप डाला में जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें आठ लोग बैठे बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने सभी को बीकेटी स्थिति रामसागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया लाल पुत्र ननके निवासी खेरवा पोस्ट रेवड़ी थाना कमलापुर जिला सीतापुर की मौत हो गई। वहीं राज कनौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया ग्राम अखिलापुर टेढ़ी पुलिया के पास लखनऊ उम्र करीब 14 वर्ष,अंकित कनौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया उम्र 15 वर्ष, विनीत पुत्र अर्जुन कनौजिया, ड्राइवर मूर्छित अवस्था में पाया गया, दीपा देवी उम्र 25 वर्ष, अभिषेक पुत्र कन्हैयालाल, शिवानी पुत्र कन्हैया लाल, यह सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए,जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |