संग्रामपुर: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल
May 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को जिले के चिकित्सा के डा पीतांबर के रिश्तेदार प्रतापगढ़ जिले के रंजीत पुर दरियारी निवासी 65 वर्षीय शिवराम कनौजिया का थाना संग्रामपुर क्षेत्र के धानापुर- विशेश्वरगंज डेहरा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से सड़क दुर्घटना हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बीती रात शादी कार्यक्रम के बाद गौरीगंज से धानापुर होते हुए विशेषरगंज के रास्ते मोटरसाइकिल पर पीछे अपनी। लड़की को बैठाकर घर जा रहे थे कि डेहरा के पास इन्हें नींद आ गई और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे इनके सिर व चेहरे पर गहरी चोट आ गई। बताया जाता है कि इनका हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ था।
