हाथरस। दिनांक 21.05.2026 को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत तालाब चैराहा पर ठेकेदार द्वारा नगर पालिका से निर्धारित फीस से अधिक टेंपो चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है।
उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच एवं टेंपो चालकों से पूछताछ की गई तो तथ्य संज्ञान में आये कि नगर पालिका से ठेकेदार को प्रति टैम्पो 20 रुपये निर्धारित किया गया था परन्तु ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से वसूली करने हेतु आरोपी रिन्कू व सोनू को लगाया गया था। जिसके उपरान्त आरोपीयो द्वारा टैम्पो चालको को डरा धमकाकर निर्धारित रुपये से दो-तीन गुना अधिक वसूल किया जाता है । तत्पश्चात टैम्पो चालकों से अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त सोनू एवं रिंकू मिश्रा के विरुद्ध थाना कोतवाली हाथरस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.रिंकू मिश्रा पुत्र बच्चू लाल मिश्रा निवासी बाला पट्टी नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस।
2.सोनू पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला सिद्धार्थ नगर नया नगला, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 222ध्26 धारा 308(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस।

