आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड फतेहपुर सीकरी के ग्राम औलैंडा स्थित नगला दधीराम की बघेल बस्ती में मुख्य मार्ग से विधायक निधि से कराए गए सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण माननीय विधायक चैधरी बाबूलाल जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबे सी.सी. मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक चैधरी बाबूलाल जी का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर चैधरी, समाजसेवी सुनील पाराशर, गुड्डा फौजी खेड़ा जाट, रामबाबू प्रधान औलैंडा, जगदीश प्रधान नगला दधीराम, चंद्र प्रकाश शर्मा, गजेंद्र प्रधान डाबर, अशोक, सचिव हरिमोहन सोलंकी, ठाकुर हरेन्द्र सिंह, बल्देव सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधायक चैधरी बाबूलाल जी ने भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

