लखनऊः बीकेटी क्षेत्र में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा से अस्पताल में किया दुष्कर्म ! डिप्टी सीएम ने तेजस अस्पताल सील करवाया,लाइसेंस कैसिंल, पुलिस ने भेजा जेल
May 22, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौराबाग स्थित तेजस अस्पताल में 12वीं की छात्रा से अस्पताल के डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। बता दे कि पीड़िता के मुताबिक डॉ ने उसके साथ ऑपरेशन थियेटर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम के दखल के बाद लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्राइवेट तेजस अस्पताल को सील कर दिया हैं। शुक्रवार दोपहर लखनऊ सीएमओ की टीम, बीकेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ जेपी सिंह की टीम ने तेजस अस्पताल को सील कर दिया और डॉक्टर का लाइसेंस भी कैंसिल किया गया है। वहीं आरोपी डॉ. विजय कुमार गिरी ने झांसी से बीएएमएस किया था, वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता कर तेजस अस्पताल चला रहा था। उसके यहां स्टाफ में इंटर पास लोग मरीजों की देखभाल करते थे और डॉक्टर पर आरोप है कि उसने सीएमओ ऑफिस से सेटिंग बना रखी थी, जिसके चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। वहीं बीकेटी पुलिस की जांच में सामने आया है कि डॉ विजय गिरी ने किराए की बिल्डिंग लेकर 2022 में तेजस अस्पताल खोला था, उसके पास आयुर्वेदिक चिकित्सा की डिग्री है। वह अपने अस्पताल में एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर रहा था, स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले की जांच करने में जुटे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। वहीं पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद भी डॉक्टर पर सीएमओ ऑफिस के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की, डॉक्टर की डिग्री सहित स्टाफ की जांच तक नहीं की गई। वहीं एडीसीपी उत्तरी जोन ने बताया कि डॉक्टर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसे जेल भेजा गया हैं। बीकेटी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

