Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मऊ: ऊर्जा मंत्री ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा! दोहरीघाट-ओडहिार मेमू सेवा से खुलेगी पूर्वांचल के विकास की राह- एके शर्मा


मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निरंतर प्रयासों से दोहरीघाट से ओडहिार के बीच प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा अब धरातल पर उतरने को तैयार है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर मंत्री ने सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके फलस्वरूप इस परियोजना को गति मिली है।

जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार की रात्रि में मंत्री एके शर्मा ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मेमू ट्रेन सेवा का संचालन क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे आवागमन न केवल सुलभ और किफायती बनेगा, बल्कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सकारात्मक सहयोग से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने आगे कहा कि रेल सेवा शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बडी मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान बडी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नई रेल सेवा की सौगात के लिए ऊर्जा मंत्री का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रवासियों में इस मेमू ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर रेलवे और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |