Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पूर्णागिरि सीमा यात्रा का भव्य शुभारंभ, हजारों रामभक्तों के जयघोष से गूंजा पीलीभीत! विहिप-बजरंग दल ने सनातन जागरण, सीमावर्ती सुरक्षा और सामाजिक चेतना का दिया संदेश


पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ पूर्णागिरि सीमा यात्रा का शुक्रवार को गांधी स्टेडियम प्रांगण से भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम के बीच हजारों कार्यकर्ता, रामभक्त और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। पूरा स्टेडियम परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष और भगवा ध्वजों की छटा से गूंज उठा।

यात्रा का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत भी किया गया।

यह विशाल यात्रा उत्तराखंड के चंपावत जनपद स्थित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन हेतु रवाना हुई। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व ही गांधी स्टेडियम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ रही लव जिहाद, लैंड जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी घटनाओं के प्रति समाज को जागरूक करना भी है।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं में सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस और धर्मरक्षा की भावना को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सामने आ रही घटनाएँ चिंता का विषय हैं, जिन पर यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगा।

विहिप एवं बजरंग दल के अनुसार इस यात्रा में लगभग 1000 मोटरसाइकिलें और 20 चारपहिया वाहन शामिल रहे। भगवा ध्वजों से सजे वाहन, लगातार गूंजते जय श्रीराम के नारे और अनुशासित काफिले ने पूरे मार्ग को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विभाग संघ चालक ओम प्रकाश, प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर सिंह, विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, विभाग मंत्री अश्नील सिंह, विभाग संयोजक नीरज चैरसिया, पंकज गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

पीलीभीत से जिला अध्यक्ष अंबरीश मिश्रा, जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल, जिला सह मंत्री रूम सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री ललित कुमार एवं जिला संयोजक परविंदर सिंह ने यात्रा व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया। वहीं बरेली, शाहजहांपुर, बीसलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

यात्रा मार्ग के दौरान मझोला में नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप द्वारा विद्या मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा भाव के लिए प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि माँ पूर्णागिरि सीमा यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की एकजुटता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का सशक्त प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं को धर्म, संस्कृति और सेवा के मार्ग पर प्रेरित करने का कार्य कर रही है। अंत में माँ पूर्णागिरि से सभी श्रद्धालुओं के कल्याण, देश की उन्नति और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |