हाथरस। भारत रत्न और देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए और पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीक और पंचायती राज व्यवस्था के रूप में एक नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहारू
झ ष्युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का जो सपना राजीव गांधी जी ने देखा था, वह आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने गांव, गरीब, किसान और आम आदमी को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। देश में सूचना क्रांति और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।ष्
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है।
इस सेवा कार्य और श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित अविनाश चंद पचैरी, जयशंकर पाराशर, राजकुमार, दिनेश कुमार, पीयूष अग्निहोत्री, आमना बेगम, पन्नालाल, संजय कप्तान सहित अन्य कांग्रेस जन और समाज सेवी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया।

