Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: महंगाई की मार बंगाल चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता पर थोपा आर्थिक बोझ- टिंकू पाल


कन्नौज। समाजवादी पार्टी के नेता टिंकू पाल ने शनिवार को क्षेत्र के गरीब ठेला संचालकों और छोटे ढाबा स्वामियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने बढती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए टिंकू पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव के दौरान महंगाई को जान बूझकर रोके रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ष्जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए सरकार ने अपनी असली नियत दिखाते हुए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया। इसी क्रम मे उनके साथ मौजूद सपा नेता कुलदीप यादव ने विशेष रूप से गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें ₹3000 के पार पहुँच चुकी हैं, जिससे छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया है। वही युवा सपा नेता गुफरान अहमद ने कहा किडीजल और पेट्रोल के दामों मे लगातार हो रही वृद्धि ने परिवहन और खाद्य सामग्री की कीमतों को भी प्रभावित किया है।

इसी क्रम सपा नेता कल्लू पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही आगाह किया था कि चुनाव संपन्न होते ही सरकार तेल और गैस के दामों मे भारी बढोतरी करेगी और आज वही सच साबित हो रहा है।मुलाकात के दौरान छोटे दुकानदारों और ठेला चलाने वालों ने बताया कि महंगाई के कारण उनकी बचत खत्म हो गई है और अब दुकान चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कल्लू पाल ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और शोषितों के हक की लडाई लडती रहेगी औरसदन से सडक तक इस जनविरोधी महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |