Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः शफी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे


बीसलपुर। नगर के शफी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं को बैज लगाकर एवं उन्हें फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मातृशक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें कार्यक्रम में आई हुई सभी माताओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पुरस्कार जीते।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनीस अहमद खान ने कहा कि माताएं ही हमारे देश के भविष्य को तैयार करती हैं, बच्चों का लालन-पालन एवं समाज में उसे स्थापित करने में सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक मां की होती है।विद्यालय के निदेशक अहमद रजा खान ने कहा कि माताएं बच्चों को प्रत्येक दिवस विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि यदि बच्चा विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहेगा तो वह अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण ढंग से कर सकेगा। उन्होंने कहा कि कक्षा में कराया गया कार्य यदि बच्चा नियमित रूप से ध्यान नहीं देता तो अध्ययन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शोएब खान ने कहा कि हम और आप सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और किसी भी बच्चे का भविष्य परिवार के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। शिक्षक और अभिभावक दोनों का साथ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों की मनोदशा को सबसे अच्छे तरीके से समझ सकती हैं।

कार्यक्रम राधा गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ एवं उनके साथ फिजा खान, गुंजन भटनागर, नियम फरहान एवं विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।

कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में थ्रो द बॉल में कमलेश कुमारी, मैच द कलरफुल बोतल में प्रीति, न्यूजपेपर फोल्डर में चित्रा, पॉप द बैलून में समरीन तथा कलेक्ट बैंगल्स में समरीन विजयी रहीं। प्रतियोगिता के आधार पर समरीन को सुपर मॉम की उपाधि दी गई।

अंत में प्रधानाचार्य शोएब खान ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया और मिष्ठान, फल एवं शीतल पेय वितरित किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |