संग्रामपुरः पूरा तरह जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग
May 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के संग्रामपुर - भादर मार्ग के छाछा मोड़ से पूरे तिवारी मजरे वनबीरपुर जाने वाला सम्पर्क मार्ग पूरा तरह जर्जर हो चुका है इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए दर्जनों प्रार्थनापत्र -शिकायत पत्र - जनप्रतिनिधि को पत्र दिया गया लेकिन आज तक किसी पत्र की कोई सुनवाई नहीं हुई समस्या जस की तस बनी हुई है।गांव निवासी अमित तिवारी ने बताया कि ग्रामसभा बनवीरपुर के पूरे तिवारी छाछा जाने वाला सम्पर्क मार्ग लगभग 1 किलोमीटर पूरी तरह जर्जर हो गया है।इस रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन व पैदल यात्रा करना मुश्किल हो गया है। पिछले 05 वर्षों से इस सम्पर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की बात उठाई जा रही है। प्रशासन - जन प्रतिनिधि को पत्र सौंप कर सड़क जीर्णोद्धार के लिए बार -बार अर्जी लगाई गई लेकिन न तो जनप्रतिनिधि न तो प्रशासन समस्या को नहीं सुना जिसका परिणाम यह है कि आये दिन इस , सड़क पर चलने वाहन पैदल साइकिल आदि के यात्री चोटिल होते रहते हैं इस मार्ग से जाने वाले स्कूली बच्चों को इस कठिन व कंक्रीट रास्ते पर मजबूरन जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया अभी पता नहीं इस रास्ते के जीर्णोद्धार के लिए कितने दरबार में अर्जी लगानी पड़ेगी।
