Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मई में चमकेंगे 3 राशियों के सितारे, 4 बड़े ग्रहों का गोचर लाएगा सुख-समृद्धि और अपार धन लाभ


मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास माना जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में 1 तारीख को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे और 15 मई को वृषभ राशि में बुध का गोचर होगा। वहीं 26 मई को बुध उदित हो जाएंगे। मंगल का गोचर 11 मई को मेष राशि में होगा। 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे वहीं सूर्य का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा। इन 4 ग्रहों के चाल बदलने से कुछ राशियों को जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि

मई माह में आपके राशि के स्वामी मंगल रूचक योग बनाएंगे वहीं आपके धन भाव में सूर्य का गोचर होगा। ऐसे में मई का महीना आपके लिए बेहद शुभ रह सकता है। आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी और साथ ही करियर क्षेत्र में भी आप ऊंचाइयां छुएंगे। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेकर आपका मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि

आपके रूके हुए कार्य मई के महीने में पूरे हो सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे उनके सपने पूरे हो सकते हैं। बच्चों से कोई खुशखबरी इस राशि के जातकों को मिल सकती है। निवेश किए गए धन से आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे।
सिंह राशि

मई में ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। कुछ नया सीखने का मौका भी आपको इस महीने में मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक स्तर पर आपको शुभ फल मिलेंगे। इस माह में घऱ के लोगों के साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
मकर राशि

आपके जीवन में खुशियां इस माह में आ सकती हैं। आप हर कार्य को सलीके से पूरा करेंगे और इसके चलते कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही होगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है और आय के अतिरिक्त स्रोत भी मिलेंगे। आपको नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। कुटुंब के किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा आप ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |