संग्रामपुर: बीडिओ की अध्यक्षता में हुई समस्या बैठक
May 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर सभागार मंें खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति मनरेगा कार्य और पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु की गई कार्यवाही पर ग्राम विकास अधिकारी तकनीकी सहायक के साथ बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि विश्व भारत 2047 पीएम आवास योजना सत्यापन फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों की समीक्षा साथ में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति पर चर्चा हुई। मनरेगा कार्यों के तहत तालाब निर्माण नाली निर्माण और आधार सीडिंग जियो टैगिंग की भी समीक्षा की गई। कार्यों में ढिलाई व कुछ लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों पर कड़ी चेतावनी दी गई। इस बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह ,मिथिलेश कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, सुनील प्रथम सुनील द्वितीय तकनीकी सहायक संजय सिंह, गिरीश सिंह, लेखाकार अरुण कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर अनवर, व रोजगार सेवक इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
