Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने खत्म किया 'धुरंधर 2' का राज! कमा डाले इतने करोड़


अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो इसे पहले दिन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. इसी के साथ इसने चार हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' को टॉप पोजिशन से से हटा दिया है. चलिए यहां जानते हैं 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड पहले दिन कितनी कमाई की है?

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे पहले इसने पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग से 3.50 करोड़ रुपये जोड़े थे.दोनों को मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 15.75 करोड़ रुपये है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की, 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में रिलीज के पहले दिन 23.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें भारत में ग्रॉस 18.90 करोड़ रुपये और विदेशों में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है.

इस शानदार ओपनिंग के साथ, 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर: द रिवेंज' के राज को खत्म कर दिया जो लगातार चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर थी. बता दें कि 30वें दिन, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई और इसने लगभग 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 3.24 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. हालांकि मंदी के बावजूद, 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल नेट कलेक्शन 1105.82 करोड़ रुपये है.

भूत बंगला अब अक्षय कुमार की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में टॉप 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. बता दें कि 'सूर्यवंशी' 26.29 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अक्षय की टॉप 5 ओपनर में नंबर 1 पोजिशन पर है, वहीं 'हाउसफुल 5' 24 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भूत बंगला अब 15.75 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |