Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखो का गांजा बरामद


तिलोई/अमेठी। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन चक्रव्यूहष् अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। मोहनगंज पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने रेवरी मजरे उत्तरपारा, मोहनगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू (49 वर्ष) और शिवकुमार (55 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान, मुकेश कुमार सिंह के पास से 14 पुड़िया और शिवकुमार के पास से 12 पुड़िया अवैध गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ब्रह्मनी, थाना फुरसतगंज, अमेठी निवासी राजदेव (पुत्र रामस्वरूप) से थोक में गांजा खरीदते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुवार को राजदेव उन्हें गांजा सप्लाई करने आया था।आरोपियों की निशानदेही पर मोहनगंज पुलिस ने राजदेव को भी गिरफ्तार कर लिया। राजदेव के कब्जे से एक झोले में तीन बंडल में कुल 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस को यह भी पता चला कि राजदेव ने हाल ही में मुकेश और शिवकुमार को 6 किलोग्राम गांजा सप्लाई किया था, जिसमें से कुछ गांजा वे बेच चुके थे। शेष गांजे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भूपसिंह की पुलिया के नीचे से दो अलग-अलग झोलों में रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा और बरामद किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |