संग्रामपुर: कालिकन धाम में निकली भव्य कलशयात्रा
May 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर के मल्लूपुर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा ।इस कार्यक्रम को लेकर गाजे-बाजे के साथ भक्तिमय माहौल और धार्मिक उत्साह के साथ सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई।इस कथा के कथा वाचक पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया साकारात्मक उर्जा शुद्धि और भक्ति का वातावरण बनाने के लिए व जीवन की भागदौड़ में शान्ति और सनातन धर्म के प्रति आस्था जगाने के लिए कलशयात्रा निकाली जाती है। मल्लूपुर गांव में आज दिनांक 8 मई से श्रीमद्भागवत कथा आरंभ हो रही है।इस यात्रा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेता राजीव सिंह कसारा,सभाजीत शुक्ला, अमरेश शुक्ला , राधेश्याम शुक्ला ( मुख्य यजमान) महेन्द्र पाण्डेय,रामयश प्रजापति भारी संख्या में महिला आदि सैकड़ो लोग इस यात्रा में शामिल हुए।
