अमेठीः नये थानाध्यक्ष का अपराधियो ने किया स्वागत! युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी
May 08, 2026
अमेठी। जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानापुर गांव में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भारी भीड़ जुटने से हंगामे की स्थिति बन गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा के मौसेरे भाई सचिन पांडे ने गांव के ही दीपक मिश्रा को पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान सचिन पांडे ने अवैध पिस्टल से दीपक मिश्रा के सीने में गोली मार दी।गोली लगते ही दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपी सचिन पांडे की तलाश की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक को पिस्टल दिखाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अचानक गोली चला दी गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।