संग्रामपुर: विश्व रेड क्रॉस दिवस! रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
May 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जनपद अमेठी में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा महासचिव रामानंद कटियार के निर्देशानुसार किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं सभी स्वयंसेवकों को विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विवेक, श्रवण कुमार, अभिषेक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ दीपक सिंह, अरविंद त्रिपाठी एवं गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी एवं हीट वेव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ सौरभ सिंह ने लोगों को हीट वेव से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से लगातार खांसी, शाम के समय बुखार, भूख न लगना अथवा वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम एवं एक्स-रे जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच एवं उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम में लालमनी तिवारी, जयदीप सिंह, चंद्रिका शुक्ला, मनोज पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
