Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक अजय गर्ग के नवीन गृह प्रवेश पर हुआ स्वागत समारोह


आगरा। भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक अजय गर्ग (आवागढ) के आगरा स्थित आवास विकास क्षेत्र में नवीन गृह प्रवेश के अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने अजय गर्ग को नए गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। समारोह में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अजय गर्ग लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उनके नए आवास में प्रवेश के साथ उनके कार्यों में और अधिक ऊर्जा आएगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |