Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: सपा की मासिक बैठक में उमडा जनसैलाब, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति तय! बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश, दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड सपा की सदस्यता ली


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कैंप कार्यालय, नकता दाना चैराहा, पीलीभीत में जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में भारी जनसैलाब के बीच संपन्न हुई। बैठक में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया। बैठक में अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर पर पीडीए कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। जिला संगठन, फ्रंटल संगठनों, युवा संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं को जोडने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान नगर कमेटी एवं अधिवक्ता सभा के नव-मनोनित पदाधिकारियों का समाजवादी परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की गतिविधियों को सक्रियता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा का चुनाव होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है और बेरोजगारी, महंगाई व विकास जैसे मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, महिलाओं और युवाओं के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश में अमन-चैन एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा छोडकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, रूपराम कश्यप, पवन यादव, पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा दिव्या पी. गंगवार, चैधरी प्रदीप पटेल, भगवान दास (जिला उपाध्यक्ष), गयासुद्दीन मंसूरी (कोषाध्यक्ष), प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, राजकुमार राजू, डॉ. अरशद खान (जिला सचिव), महेश पटेल, के.के. पाल, एजाज मलिक, शरीफ उद्दीन नूरी, बलकार सिंह, प्रदेश सचिव पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ सत्येंद्र मौर्य, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला, जिला सचिव अमित पाठक, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता रामू पाण्डेय, मुजाहिद अली, जिला सचिव अधिवक्ता सभा कमलजीत सिंह, जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, जिला सचिव अल्पसंख्यक मो. जफर अंसारी, जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग निरंजन गंगवार, धनपति वर्मा, युवजन सभा जिला अध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, जनता सभा वर्मा एडवोकेट (128 विधानसभा बरखेडा अध्यक्ष), विधानसभा अध्यक्ष बरखेडा विनोद कुमार वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पूरनपुर संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष पीलीभीत इम्तियाज अल्वी, नगर अध्यक्ष पीलीभीत गुरविंदर सिंह गिल, नगर अध्यक्ष पकडयिा नौगांव मो. शहजाद खान, विधानसभा अध्यक्ष पिछडा वर्ग ओमपाल गंगवार, रूप लाल गंगवार, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, हसन आरिफ, हर सिमरन सिंह, राम अवतार वर्मा, जगदीश लोधी, हरीश कुमार, रंजीत, आशीष सिंह चैहान, भगवान दास वर्मा, राम सनेही वर्मा, मोहम्मद आरिफ, लखविंदर सिंह पन्नू (राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), शेखर यादव, दिनेश कुमार वर्मा (जिला सचिव पिछडा वर्ग), जाने बाबू, शादाब कादरी, कामता प्रसाद, चंदन पाल, नोखेलाल, मोहित वर्मा, मोहन, संदीप सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, हरिशंकर शर्मा, देवेंद्र कुमार, दीपक वर्मा, महेंद्र पाल, तिलकराम, अशोक सैनी, हरिशंकर यादव, सियाराम, रामबाबू, मुकेश पाठक, अमित कुमार, संजय पाठक, वीरपाल, रमेश राजा, ओमपाल गंगवार, भूदेव गंगवार, अमित कुर्मी, रजनीश पाठक, मुकेश पाठक, जागरण लाल, शुभलाल, सुरेश चंद्र, महेश कुमार वर्मा, आसिफ अली, ओम शर्मा, जफर अंसारी, कुबेर शर्मा, पुनीत कुमार मौर्य, रामनाथ वर्मा, मोहम्मद इरफान, अरशद अहमद, विशाल सिंह, संजीव यादव, बृजनंदन वर्मा, मोहम्मद अजीम, पोथीराम, रफत हुसैन, सदाकत अली, रमाकांत पाल, नगर अध्यक्ष पूरनपुर हरिशंकर, इरशाद मियां, लक्ष्मी नारायण, चंदन पाठक, डॉ. राममूर्ति गंगवार, नगर उपाध्यक्ष टीकू गंगवार, कपिल कुमार भारती सहित बडी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |