चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना चुनार पर मनीष कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा निवासी बभनियाव, थाना राजातलाब वाराणसी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन की हत्या (उसके ससुरारीजन) करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चुनार को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. माता प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामकिशुन विश्वकर्मा व 2. धीरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी रामगढकला थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
