Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा! गंभीर घायल युवक का बरेली में चल रहा इलाज


बीसलपुर। बीसलपुर-बेनीपुर मार्ग पर भसूड़ा पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला दुबे निवासी सनोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई को उनका पुत्र सुमित अपने दोस्त सौरभ बाबू के साथ बाइक से गजरौला स्थित शिव शक्ति धाम दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में उनका मित्र आशीष कुमार भी मिल गया और तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे।

इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। गंभीर घायल आशीष का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।खाद वितरण केंद्र पर सचिव से मारपीट, अभिलेख फाड़े विकासखंड क्षेत्र के अकबरगंज सिमरा स्थित वी-पैक्स खाद गोदाम पर प्रभारी सचिव के साथ मारपीट और सरकारी अभिलेख फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित सचिव ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी सचिव मोहित कुमार ने बताया कि गोदाम पर नियमानुसार किसानों को खाद वितरित की जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो लोग पहुंचे और जबरन पहले खाद देने का दबाव बनाने लगे।

सचिव के अनुसार जब उन्होंने सरकारी मानकों के अनुसार खाद वितरण की बात कही तो दोनों युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए तथा खाद वितरण से संबंधित अभिलेख भी फाड़ दिए गए।मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखी नकदी और सोने की चेन भी गायब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |