बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोली में महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मई की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान गांव निवासी राजवीर पुत्र कृष्ण पाल राठौर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.jpg)