संग्रामपुर: वन व कृषि विभाग की उपस्थिति में लगाया गया ग्रीन चौपाल
May 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में ग्राम विकास अधिकारी संग्रामपुर मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्रीन - ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल के माध्यम से ग्रीन चैपाल की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डाला गया। चैपाल में वन विभाग अधिकारी द्वारा ग्रीन चैपाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।ग्रीन चैपाल में अधिक से अधिक पौधे रोपड़ व पौध सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।कृषि विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आने वाला समय वह आ रहा है जब किसान फार्मर रजिस्ट्री कराएगा उसी को खाद बीज कृषि यंत्र छूट पर मिलेगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव ने ग्रीन चैपाल में आई लिखित और समस्याओं का निस्तारण किया। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, कृषि विभाग अधिकारी राम केदार निषाद,वन दरोगा रणवीर सिंह, राजकुमार मिश्रा,आशा बहू व फरियादी ग्रीन चैपाल में शामिल हुए।
