जगदीशपुर: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
May 25, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा विकास खण्ड के अंतर्गत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक वारिस गंज रेलवे क्रासिंग के निकट घटना उस समय घटी जब एक अधेड़ व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पार करते समय मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगो से पुछताछ किया परन्तु कोई शिनाख्त न होने पर पंचनामा करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं समाचार लिखे जाने तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।

.jpg)