- पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग
- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई कार्रवाई
गौरीगंज/अमेठी। जनपद के गौरीगंज पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशो को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना प्रभारी रवि सिंह की टीम देर रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रघुपुर गांव के पास बोलेरो सवार कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। वही सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। अभियुक्तों ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए नितिन उर्फ दन्ना पासी, परमानन्द यादव, राज यादव और सलमान को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान नितिन के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। परमानन्द के पास से प्लास, सलमान के पास से टॉर्च व पेंचकस और बोलेरो से लोहे का सब्बल बरामद हुआ। बरामद बोलेरो (यूपी 33 एयू 1474) को भी सीज कर दिया गया है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर बोलेरो से चोरी करते थे। वे इन्हीं औजारों से ताला व दीवार काटकर सेंध लगाते थे। आज वे प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में चोरी करने जा रहे थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर कौहार से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, गैस पाइप और एक बंडल पाइप बरामद किया गया। उन्होंने लैपटॉप तोड़कर फेंक दिया था।सभी गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। नितिन उर्फ दन्ना पासी पर रायबरेली व अमेठी में हत्या के प्रयास सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं। परमानन्द यादव पर चोरी और गुंडा एक्ट समेत 8 मुकदमे, सलमान पर 4 और राज यादव पर 1 मुकदमा दर्ज है।

