Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: खराब पड़ी एक्सरे मशीन, मरीज परेशान


अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्सरे मशीन पिछले लगभग 15 दिनों से खराब पड़ी है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को जांच के लिए या तो जिला अस्पताल, भेटुआ सीएचसी जाना पड़ रहा है या फिर निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर एक्सरे कराना मरीजों के लिए परेशानी और आर्थिक बोझ दोनों बन गया है।स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक से की जा चुकी है, लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं हो सकी है। मरीजों को इलाज में देरी होने के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन को ठीक कराने के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है, लेकिन उसके नहीं आने के कारण मरम्मत में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन के पहुंचते ही मशीन को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द एक्सरे मशीन ठीक कराने की मांग की है ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |