Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन


तालग्राम /कन्नौज। गुरुवार को नगर के इकरा एजूकेशन सेन्टर तालग्राम मे वर्ष 2025-26 मे 54 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पंचायत तालग्राम अध्यक्ष मोहसिन खान जानू ने कहा कि यह समारोह केवल पुरस्कार और ट्राफियां बांटने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह उन अनगिनत घंटों की कड़ी मेहनत लगन और अनुशासन का सम्मान करने का दिन है जो हमारे विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष दिखाए हैं। सफलता कभी भी संयोग नहीं होती इसके पीछे निरंतर प्रयास और कभी हार न मानने का जज्बा छिपा होता है आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जा रहा है उन्हें मैं अपनी ओर से बहुत.बहुत बधाई देता हूँ। आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। लेकिन याद रखें यह उपलब्धि आपकी यात्रा का अंत नहीं बल्कि नई ऊंचाइयों की शुरुआत है। जो प्रतिभागी आज पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके मैं उनसे कहना चाहूँगा कि हार जीत जीवन के दो पहलू हैं। किसी भी प्रतियोगिता मे आपकी भागीदारी ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। अपनी कमियों से सीखें दोगुनी मेहनत करें और आगे बढ़ें। असली विजेता वही है जो असफलताओं से निराश होने के बजाय और मजबूत होकर लौटता है। इन्हीं शब्दों के साथ मैं एक बार फिर सभी विजेताओं को बधाई देता हूँ और आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इस मौके पर सभासद नरेन्द्र शक्य नफीस सागर तहसीन खान सलमान खान आदि एवं स्कूल के प्रबन्धक राशिद चिश्ती मास्टर शिव सिंह प्रजापति ऋषभ द्विवेदी आकांक्षा शाक्य रशमी कटियार अर्पिता गुप्ता कोमल कटियार आदि मास्टर एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |