कन्नौज। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत जनपद कन्नौज मे आंगनबाड़ी सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम मे गुगरापुर परियोजना मे खण्ड विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ जलालाबाद के संयुक्त नेतृत्व मे 56 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा 02 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल माध्यम से सुदृढ़ करना है जिससे पोषण ट्रैकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण तथा अन्य विभागीय सूचनाओं का संकलन एवं प्रेषण त्वरित पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जा सके। इससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने मे भी सहायता मिलेगी।
इसी क्रम मे हसेरन परियोजना मे प्रभारी सीडीपीओ सुश्री साक्षी तथा मुख्य सेविकाएं सुश्री सोनाक्षी सिंह शिवानी सेजवार एवं रीता गौतम द्वारा 102 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।जिला कार्यक्रम अधिकारी कन्नौज ने बताया कि इस पहल से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों मे पारदर्शिता दक्षता एवं समयबद्धता आएगी तथा बाल विकास सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे उल्लेखनीय सुधार होगा। यह कदम जनपद मे डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा मे एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा।

