Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: दबंगो ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज


जगदीशपुर/अमेठी। जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला की पिटाई कर दिया भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन मे जूटी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रौली निवासी शिवा विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे पडोसी मेरे सहन की जमीन को कब्जा करने की नीयत से फावडा लेकर जमीन समतल करने लगे मेरी मां ने जब मना किया तब विपक्षी श्याम बिहारी व उनकी पत्नी तथा लडका ओम प्रकाश व उसकी पत्नी मिलकर मेरी माँ पुष्पा को मारा पीटा व भद्दी भद्दी गालियां दी जिससे वह लहू लुहान हो गई घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के उपरांत मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस संबंध मे कोतवाल धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले को तत्काल संज्ञान मे लेकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |