अमेठीः भारतीय किसान यूनियन टिकैत में संगठन विस्तार
May 10, 2026
अमेठी। द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत पोस्ट नरैनी क्षेत्र में ब्लॉक संयोजक की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में किसानों और मजदूरों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी, किसान मजदूर सेवा संगठन महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता, , शिवनाथ सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
