Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः “गौ किसान पोषक यात्रा” के साथ निकला संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश! बंडा क्षेत्र से सात दिवसीय जनजागरण यात्रा का शुभारंभ, गौ संरक्षण और किसान हित पर दिया गया जोर


पीलीभीत। जनपद शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में शुक्रवार को धार्मिक और सामाजिक उत्साह के बीच सात दिवसीय “गौ किसान पोषक यात्रा” का शुभारंभ किया गया। लोकभारती के तत्वावधान में निकाली गई इस यात्रा का आरंभ सुनासरनाथ शिव मंदिर गुरुद्वारा से हुआ। यात्रा आगामी दिनों में विभिन्न गांवों में पहुंचकर गौ संरक्षण, किसान जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था और गांवों की समृद्धि का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों, गौ पालकों और समाजसेवियों को एक मंच पर लाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम करना समय की आवश्यकता है। अपने संबोधन में स्वामी प्रवक्तानंद ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति और राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और संस्कृति संरक्षण के लिए एकजुट होना चाहिए। उनके संबोधन के दौरान “गौ सेवा-राष्ट्र सेवा” और “जय गौ माता” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य ऐसे गौ सेवकों और समाजसेवियों को जोड़ना है, जो निस्वार्थ भाव से गौ संरक्षण के कार्य में लगे हुए हैं। यात्रा के माध्यम से गौ आधारित कृषि, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में लोकभारती के सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संजय उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, बीसलपुर आश्रम के महंत हनुमंत नाथ, बद्री प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। महंत हनुमंत नाथ के नेतृत्व में निकली यह यात्रा सात दिनों तक क्षेत्र के गांवों में जनजागरण अभियान चलाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |