मिर्जापुर। जिले के थाना को०देहात पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उप निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राजाबाबु पुत्र दयाराम निवासी गोड़टुटवा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

