Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: आस्था का सैलाब! सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र के ग्राम पूरे शुकुलन में संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।कलश यात्रा पूरे शुकुलन गांव से प्रारंभ होकर कस्बा मार्ग से होते हुए गोमती नदी के पावन तट रीछ घाट तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः गांव लौटे और पूरे शुकुलन गांव में भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन किया गया।यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, वहीं पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयघोष करते रहे। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।संगीतमय श्री राम कथा का वाचन परम श्रद्धेय भागवताचार्य श्री निर्मेष जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 08 मई से 16 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि 17 मई को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के आयोजक समस्त ग्रामवासी हैं, जिन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। पूरे आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह का माहौल है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर रामप्रसाद शुक्ला, गिरीश चंद शुक्ला, जगदीश पाल, महेश दुबे, कोटेदार समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |