Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बिना मान्यता संचालित कक्षाओं पर डीआईओएस सख्त! मां गायत्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी


अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अमेठी द्वारा गुंगुवाछ स्थित मां गायत्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल को बिना मान्यता कक्षाओं के संचालन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई गांव निवासी रामशंकर द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई। जारी नोटिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विद्यालय बिना मान्यता हाईस्कूल तक संचालित किया जा रहा है। मामले की जांच 8 मई 2026 को प्रातः 11रू30 बजे की गई, जिसमें निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता कक्षा 10 तक संचालन पाए जाने की पुष्टि हुई। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन ने निरीक्षण के दौरान स्वीकार किया कि बिना मान्यता संचालित कक्षाओं को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अवैध रूप से संचालित कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही विद्यालय की मान्यता एवं भूमि से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने तथा भविष्य में बिना मान्यता किसी भी कक्षा का संचालन न किए जाने का शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत न करने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा इस मामले की प्रति संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी भेंटुआ को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |