Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः प्रेमी संग युवती फरार, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज! शादी तय करने गए पिता की गैरमौजूदगी में घर से लापता हुई युवती, पुलिस तलाश में जुटी


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हडकंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय युवती के पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

पीडति पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी की शादी तय करने के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि युवती किसी युवक के साथ चली गई है।

पीडति ने एक मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |