Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: टीडी टीकाकरण से सुरक्षित होंगे नौनिहाल, विद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र के एस वी इंटर कॉलेज में छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों ने बच्चों को टीडी टीके के महत्व के बारे में जागरूक किया और बताया कि यह टीका टेटनस व डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। अभियान के दौरान विद्यालय स्टाफ का भी सहयोग रहा, जिससे टीकाकरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इन बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा ने अभिभावकों से अपील की है। कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |