Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में एक बच्चा सहित दो घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा गांव के पास जा रहा मोटरसाइकिल सवार युवक व एक 9 वर्षीय बालक घायल हो गया दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चिकित्सक भरत श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। पीड़ित परिजनों से जानकारी ली गई तो पता चला कि संदीप पुत्र राम गरीब उम्र 27वर्ष  निवासी तेजगढ थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल श्री जा रहे थे कि अमेठी - कालिकन मार्ग जरौटा के पास एक अज्ञात वाहन से इनकी मोटरसाइकिल में रगड़ लगने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई वहीं सड़क पार कर रहा जरौटा गांव का निवासी 9 वर्षीय बालक शिवांश पुत्र रामसजीवन मोटरसाइकिल के चपेट में आ गया जिससे मोटरसाइकिल सवार संदीप और सड़क पार कर रहा बालक शिवांश दोनों को गहरी चोट आ गई। मोटरसाइकिल पर बैठी संदीप की पत्नी बाल -बाल बच गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |