Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः फतेहपुर सीकरी विधायक चैधरी बाबूलाल ने किया 177.58 लाख की सड़क परियोजना का शुभारंभ


आगरा। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकास खंड अछनेरा अंतर्गत एनएच-2 रुनकता से रेणुका धाम मार्ग (शनिदेव मंदिर मार्ग) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ माननीय विधायक चैधरी बाबूलाल जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लगभग 2.1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 177.58 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

विधायक चैधरी बाबूलाल ने कहा कि इस मार्ग के चैड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेणुका धाम एवं शनिदेव मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अछनेरा  महाराज सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, यशपाल सिकरवार, कर्णवीर प्रधान अकबरा, मांगरोल जुगेंद्र, कुलदीप चैधरी, डॉ. ताज कुरैशी, जय प्रकाश पंडित, मंगेश सिकरवार, रवि सिकरवार, दीपू प्रजापति, विश्वास परमार, रामकुमार परमार, गौरव परमार, उदयवीर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |