लखनऊ । थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में एक लावारिस बैग प्राप्त हुआ,जिसे सुरक्षा के दृष्टिगत उ0नि0 श्री अनुज गुप्ता द्वारा खोला गया। बैग की जांच करने पर उसमें हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की मार्कशीट,एक मोबाइल फोन एवं एक इयरबड्स प्राप्त हुआ।
दस्तावेजों के आधार पर बैग के स्वामी की पहचान करते हुए परिजनों से संपर्क किया गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त बैग गरिमा सिंह पुत्री कौशल किशोर सिंह एवं यश प्रताप सिंह पुत्र कौशल किशोर सिंह निवासी समथर, थाना समथर, जनपद झांसी का है, जो ’काशीश्वर इंटर कॉलेज मोहनलालगंज में यूपीएससी परीक्षा देने आए थे और जल्दबाजी में उनका बैग गिर गया था।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए यश प्रताप सिंह एवं उनके पिता कौशल किशोर सिंह को थाने बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत बैग को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

