Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा कर लोग पड़ रहे बीमार! कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, जिम्मेदार मौन


लखनऊ। लखनऊ जिले के काकोरी पारा मलिहाबाद निगोहां माल सैदापुर रहीमाबाद बीकेटी इटौंजा कुंम्हरावां चिनहट बेहटा और सड़कों के किनारे कम पढ़े लिखे झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते हुए दिखाई देते हैं। बता दे कि डॉक्टर धरती के भगवान कहे जाते हैं, कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर ही याद आते है और विश्वास होता है कि डॉक्टर के पास जाएंगे तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन जब डॉक्टर को ही पूर्ण जानकारी न हो तो निश्चित ही इलाज करवाने में डर लगेगा। बीकेटी व मलिहाबाद सहित पूरे तहसील क्षेत्र में तो झोला छाप डॉक्टरों की भरमार हैं। मलिहाबाद, माल, सैदापुर,इटौंजा समेत बीकेटी में कई जगह झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल फैला हुआ है।वहीं बीकेटी, इटौंजा, महोना, महिगवां, अमानीगंज, केसरमऊ चैराहा, सरैया मोड़,सैरपुर,अमानीगंज रोड़, पहाड़पुर चैराहा, महोना, अस्ती रोड, कुंम्हरावां, भैंसामऊ से लेकर पहाड़पुर रोड पर कई अस्पताल चल रहे हैं जो मानकों के विपरीत है,ऐसे कई अवैध क्लीनिक चल रहे हैं। जगह-जगह यहां झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक खुले हुए व बाइकों में बैग टांगकर बेखौफ इलाज के नाम पर ठगी करते नजर आते हैं। हर गली मुहल्लों में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक मिल जाएंगे। जहां बिना कोई डिग्री लिए फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों को इलाज के नाम पर रकम ऐंठने उनके जीवन से खिलवाड़ करते बड़ी आसानी से फूस के बने छप्परों के नीचे बोतले टंगी देखने को मिल जाएंगे यह किसी किराए की दुकान में दवाई रजिस्टर पेन व अन्य डॉक्टर की सामान रखकर इलाज करते नजर आएंगे, लेकिन चल रहे ऐसे क्लीनिकों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ती है। वहीं आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते हैं कि मामूली बीमारी को भी ये लोग गंभीर बनाकर अपने से निजी अस्पतालों में भर्ती करवाकर मोटा कमीशन भी लेते हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो जब भी इन झोला-छाप डॉक्टरों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है, तो लिखा पढ़ी कर लौट आती हैं। बाद में मोटी रकम लेकर मामला रफा-दफा कर पुनरू मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का लाइसेंस दे दिया जाता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं लखनऊ स्वास्थ्य विभाग जिले के अधिकारी का कहना है कि जिन जगहों पर झोलाछाप कम पढ़े लिखे लोग डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे हैं, उन पर कठोर कार्यवाहीं की जायेगी, जिस जगह पर ऐसे क्लीनिक दिखाई दिए या जानकारी प्राप्त हुई, तो उनको सीज कर कठोर कार्यवाहीं की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |