Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः विकासनगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार


लखनऊ। राजधानी के थाना विकासनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी सूरज सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतका साक्षी सिंह (22 वर्ष) के पति सूरज सिंह पर शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने और प्रताड़ित करने का आरोप है। उत्पीड़न से तंग आकर साक्षी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में सब्जी मंडी चैकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 आनन्द कुमार, उ0नि0 राम दुलारे एवं टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |