लखनऊः चैराहों तक सीमित ट्रैफिक व्यवस्था,जाम से जनता बेहाल
May 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले में ट्रैफिक व्यवस्था और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव ने विभागीय व्यवस्थाओं की पोल खोलनी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय टीआई दिवेश शाही के कार्यकाल में मुख्य चैराहों पर तो किसी तरह ट्रैफिक नियंत्रण दिखाई देता है। लेकिन चैराहे से आगे बढ़ते ही सड़क किनारे तिरछे खड़े वाहन और अव्यवस्थित यातायात जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। हालत यह है कि कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को लंबा समय जाम में फंसकर बिताना पड़ रहा है। वहीं इटौंजा बीकेटी मड़ियांव आईआईएम रोड दुबग्गा क्षेत्र में चर्चा है कि ट्रैफिक व्यवस्था केवल निर्धारित पॉइंट तक सीमित होकर रह गई है। जबकि पूरे इलाके की निगरानी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। सड़कों पर अवैध पार्किंग और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रहीं हैं। जिससे रोजाना हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि कभी-कभार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक सुधार से ज्यादा अन्य कार्रवाइयों पर जोर दिखाई देता है। जबकि जाम की असली वजह बने सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों पर लगातार ढिलाई बनी हुई है। यही कारण है कि इटौंजा बीकेटी मड़ियांव आईआईएम रोड व दुबग्गा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अब सवालों के घेरे में आ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब क्षेत्र में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही आखिर तय क्यों नहीं हो रहीं हैं। लगातार बिगड़ते हालात अब केवल स्थानीय स्तर ही नहीं, बल्कि उच्च अधिकारियों की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं जाम से आम जनता आम जनमानस परेशान रहता है, कोई की ड्यूटी लेट होती है, तो कोई का स्कूल लेट होता है, लेकिन स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
