Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया पैसा वापस


मिर्जापुर। ओमप्रकाश पुत्र अमृतलाल यादव निवासी अघौली थाना को०देहात जनपद मीरजापुर द्वारा छब्त्च् पोर्टल पर शिकायत संख्या 23105260096564 दर्ज करायी गयी,जिसमें यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में धनराशि 11,100ध्- स्थानांन्तरित हो गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को०देहात साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को०देहात साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान संबंधित बैंकध्व्यक्ति से समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण धनराशि 11,100ध्- को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारीगण एवं थाना को0देहात साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी बरतने तथा अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |